चंद्रयान-3, भारत का चंद्रमा लैंडर और रोवर

Image
चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफ़लतापूर्वक पूरा हो गया है. Chandrayaan-3 Project Details: चंद्रयान-3 के साथ भारत ने एक बार फिर चांद की सतह पर पहुंचने की कोशिश शुरू की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (ISRO) के वैज्ञानिक 14 जुलाई 2023 की दोपहर खुशी से झूम उठे। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया। ISRO का पिछला मून मिशन 'चंद्रयान-2' आखिरी दौर में फेल हो गया था। चंद्रयान-3 को पिछली गलतियों से सबक लेकर डिजाइन किया गया है। चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं। ISRO ने चंद्रयान-3 को कई तरह के टेस्‍ट से गुजारा है ताकि चंद्रयान-2 जैसी चूक न होने पाए। चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट से जुड़ी हर बात 5 पॉइंट्स में समझ‍िए। चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है. इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है. चंद्रयान के रोवर और लैंडर के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम 'विक्रम' और रोवर का नाम 'प्...

पुरस्कार और सम्मान 2021

पुरस्कार और सम्मान 2021 (Awards and Honours ) Current Affairs

इस पोस्ट में 2021 वर्ष के TOP 50 अतिमहत्वपूर्ण “पुरस्कार और सम्मान 2021 (Awards and Honours Current Affairs” की जानकारी दिया गया है, जिनसे किसी भी तरह के एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है|

पुरस्कार और सम्मान 2021

पुलित्जर पुरस्कार 2021

पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र का अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है।

इस वर्ष सार्वजनिक सेवा श्रेणी में ‘The New York Times’ को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

जबकि इस वर्ष 2021 के लिए भारतीय मूल की पत्रकार ‘मेघा राजगोपालन’ को भी अंतरराष्ट्रीय रिपोटिंग के दिया जाएगा. मेघा राजगोपालन ने अपने रिपोर्ट्स के जरिए चीन के डिटेंशन कैंपों की सच्चाई दुनिया के सामने रखी थी।

अमेरिका की डार्नेला फ्रेजियर को पुलित्जर स्पेशल साइटेशन दिया गया। उन्होंने मिनेसोटा में उस घटना को रिकॉर्ड किया था जिस दौरान अश्वेत-अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉएड की जान चली गई थी। इसके बाद अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर में नस्लीय हिंसा के विरोध में भारी प्रदर्शन हुए थे।

पुलित्जर पुरस्कार-

इसकी शुरुआत 1917 से हुई थी। इसे विश्व में पत्रकारिता जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।

इसको 22 श्रेणियों में दिया जाता है, और प्रत्येक विजेता को एक प्रमाण पत्र और US $ 15,000 नकद पुरस्कार दिया जाता है।

जबकि सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।

 

फ्रेंच ओपन 2021-

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया देश के ‘नोवाक जोकोविच’ ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में ग्रीस (यूनान) के 22 वर्षीय ‘स्टेफानोस सिटसिपास’ को हराकर अपना दूसरा फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया.

और इसी के साथ नोवाक जोकोविच ओपन एरा में दो बार करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए हैं. (उन्होंने नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच बार विंबलडन और तीन बार यूएस ओपन जीता है.)

जबकि चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाडी ‘बारबोरा क्रेजिकोवा’ ने रूस की ‘अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा’ को 2-1 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

 

असम भारत रत्न और पद्म पुरस्कार

असम सरकार अगले साल से भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों के अपने संस्करण पेश करेगी. कैबिनेट ने अन्य नागरिक सम्मानों की भी स्थापना की जैसे कि हर साल तीन व्यक्तियों को असम विभूषण पुरस्कार, पांच को असम भूषण और 10 लोगों को असम श्री प्रदान किया जाना है.  

इन 4 पुरस्कारों में क्रमशः असम भारत रत्न के लिए 5 लाख रुपये, असम विभूषण के लिए 3 लाख रुपये, असम भूषण  के लिए 2 लाख रुपये और असम श्री के लिए 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार होंगे.

 

अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन जजेज (IAWJ) द्वारा जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल को ‘अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन पुरस्कार’ (Arline Pacht Global vision Aueard), 2021 प्रदान किया गया।

वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला है।

उन्होनें मैक्सिको की मार्गरीटा लूना रामोस (Margarita Luna Ramos) के साथ सम्मान को साझा किया।

वर्तमान में गीता मित्तल ब्रॉडकास्टिंग कटेट कंप्लेट्स काउंसिल (BCCC) की अध्यक्ष है।

जबकि अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी।

 

13वें एनी पुरस्कार की घोषणा-

ऊर्जा और पर्यावरण अनुसंधान के क्षेत्र में दिए जाने वाले 13 वें एनी (ENI) पुरस्कार‚ 2020 की घोषणा हाल ही में की गई।

इस पुरस्कार का उद्देश्य ऊर्जा स्त्रोतों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने और शोध कर्ताओं की नई पीढ़ियों को उनके काम में प्रोत्साहित करना है।

इस के अंतर्गत दिए जाने वाले पुरस्कारों में 3 प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

1- द एनर्जी फ्रंटियर्स प्राइज

2- द एनर्जी ट्रांजिसन प्राइज

3- द एडवांस्ड इनवायरमेंटल सॉल्यूशन प्राइज है

द एनर्जी फ्रंटियर्स पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक भारतरत्न से सम्मानित प्रो.सी.एन.आर. राव को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

सी.एन.आर. राव को 2014 में भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्मानित किया गया था।

उन्हें यह पुरस्कार अक्षय ऊर्जा स्रोतों‚और अक्षय ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए प्रदान किया जाएगा।

 

टेंपलटन पुरस्कार 2021-

यू.के.की प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रकृति संरक्षणवादी एवं कार्यकत्री डॉ. जेन गुडाल को प्रतिष्ठित टेंपलटन पुरस्कार किए जाने की घोषणा की गई।

डॉ. जेन गुडाल को विश्व भर में चिंपैंजी समाज का अध्ययन करने वाले उनके अभूतपूर्व वैज्ञानिक कार्य के लिए जाना जाता है‚ जो वर्ष 1960 में अफ्रीका में शुरु हुआ था।

टेंपलटन पुरस्कार 2021
टेंपलटन पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1972 में वैश्विक निवेशक सर जॉन टेंपलटन द्वारा की गई थी।

इस पुरस्कार के तहत 1.5 मिलियन डॉलर (1.1 मिलियन ब्रिटिश पाउंड) की राशि प्रदान की जाती है।

वर्ष 2020 का यह पुरस्कार फांसिस कोलिंस को प्रदान किया गया था।

पहला टेंपलटन पुरस्कार वर्ष 1973 में मदर टेरेसा को प्रदान किया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णान (वर्ष 1975) बाबा आम्टे (वर्ष 1990) तथा पांडुरंग शास्त्री अठावले (वर्ष 1997) इस पुरस्कार को जीतने वाले भारतीय है।

 

2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड

केरल के थॉमस विजयन, जो अब कनाडा में बस गए हैं, ने एक पेड़ से चिपके एक ओरंगुटान की तस्वीर के लिए साल 2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड जीता है। इस तस्वीर का शीर्षक है ‘द वर्ल्ड इज गोइंग अपसाइड डाउन’.

नेचर TTL दुनिया का अग्रणी ऑनलाइन प्रकृति फोटोग्राफी संसाधन है।

 

15 वां शेख जायेद बुक अवॉर्ड-

मुंबई में जन्मी भारतीय मूल की प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. तोहरा कुतुबुद्दीन ने 15 वां शेख जायेद बुक आवार्ड हाल ही में जीता है.

उन्होने यह पुरस्कार अपनी प्रकाशित पुस्तक ‘अरेबिक ओरेशन-आर्ट एंड फंक्शन’ (Arabic Oration – Art and Function) के लिए यह पुरस्कार जीता है.

वह यह पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली महिला है।

शेख जायेद बुक अवॉर्ड को अरब जगत का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मे अरबी साहित्य की प्रोफेसर हैं।

 

इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2021-

फ्रांस के उपन्यासकार डेविड डिओप (Daivd Diop) को वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बुकर प्राइज (International Booker Prize) से सम्मानित किया गया।

वह यह पुरस्कार जीतने वाले फ्रांस के पहले लेखक हैं।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ (At Night All Blood is Black) के लिए दिया गया।

वह पुरस्कार में मिले 50,000 पाउंड की राशि को इनके अनुवादक अन्ना मोस्कोवाकिस के बीच साझा करेंगे।

जबकि वर्ष 2020 का यह पुरस्कार नीदरलैंड्स की लेखिका मारिके लुकास रिजनेवेल्ड को प्रदान किया गया था।

 

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2021

लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्र्स अवॉर्ड्स 2021 के विजेताओं की सूचि-

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी ‘राफेल नडाल’ को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्डर्ट्स मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड् 2021 प्रदान किया गया।

जापान की टेनिस खिलाड़ी ‘नाओमी ओसाका’ ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्सवुमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड‚ 2021 जीता है।

लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर- बायर्न म्यूनिख

लॉरियस एथलीट एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड – लुईस हैमिल्टन

लॉरियस स्पोर्टिंग इंसपिरेशन (प्रेरणा) अवॉर्ड – मोहम्मद सलाह

नाओमी ओसाका और फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है।

 

WHO विशेष महानिदेशक पुरस्कार 2021–

31 मई‚ 2021 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को वैश्विक तंबाकू नियंत्रण में योगदान हेतु ‘WHO महानिदेशक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार ई-सिगरेट और गर्म ‘तंबाकू उत्पादों’ पर प्रतिबंध लगाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया।

जबकि WHO द्वारा प्रति वर्ष 6 WHO क्षेत्रों में से प्रत्येक में व्यक्तियों या संगठनों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

31 मई को विश्व भर में ‘तम्बाकू निषेध दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम ‘कमिट टू क्विट’ (Commit to Quit) है।

 

इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021

नितिन राकेश और जेरी विंड ने इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीतकर इतिहास रच दिया है। लेखकों ने इस सप्ताह अपनी हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक “ट्रांसफॉर्मेशन इन टाइम्स ऑफ क्राइसिस” के लिए साल 2021 के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया हैं, इसे Notion Press द्वारा प्रकाशित किया गया।

 



ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रख्यात साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में ‘मनोज दास अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार’ प्रदान करने की घोषणा की है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष अंग्रेजी साहित्य में रचनात्मक योगदान देने वाले ओडिशा के साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार के तहत राज्य सरकार 10 लाख रुपये की नगद राशि प्रदान करेगी।

वर्ष 1934 में ओडिशा में जन्में मनोज दास ने ओडिया और अग्रेंजी दोनों ही भाषाओं में महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं की हैं।

मनोज दास को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2001 में पद्मश्री और वर्ष 2020 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

टेंपलटन पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1972 में वैश्विक निवेशक सर जॉन टेंपलटन द्वारा की गई थी।

इस पुरस्कार के तहत 1.5 मिलियन डॉलर (1.1 मिलियन ब्रिटिश पाउंड) की राशि प्रदान की जाती है।

वर्ष 2020 का यह पुरस्कार फांसिस कोलिंस को प्रदान किया गया था।

पहला टेंपलटन पुरस्कार वर्ष 1973 में मदर टेरेसा को प्रदान किया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णान (वर्ष 1975) बाबा आम्टे (वर्ष 1990) तथा पांडुरंग शास्त्री अठावले (वर्ष 1997) इस पुरस्कार को जीतने वाले भारतीय है।

 

2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड

केरल के थॉमस विजयन, जो अब कनाडा में बस गए हैं, ने एक पेड़ से चिपके एक ओरंगुटान की तस्वीर के लिए साल 2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड जीता है। इस तस्वीर का शीर्षक है ‘द वर्ल्ड इज गोइंग अपसाइड डाउन’.

नेचर TTL दुनिया का अग्रणी ऑनलाइन प्रकृति फोटोग्राफी संसाधन है।

 

15 वां शेख जायेद बुक अवॉर्ड-

मुंबई में जन्मी भारतीय मूल की प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. तोहरा कुतुबुद्दीन ने 15 वां शेख जायेद बुक आवार्ड हाल ही में जीता है.

उन्होने यह पुरस्कार अपनी प्रकाशित पुस्तक ‘अरेबिक ओरेशन-आर्ट एंड फंक्शन’ (Arabic Oration – Art and Function) के लिए यह पुरस्कार जीता है.

वह यह पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली महिला है।

शेख जायेद बुक अवॉर्ड को अरब जगत का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मे अरबी साहित्य की प्रोफेसर हैं।

 

इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2021-

फ्रांस के उपन्यासकार डेविड डिओप (Daivd Diop) को वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बुकर प्राइज (International Booker Prize) से सम्मानित किया गया।

वह यह पुरस्कार जीतने वाले फ्रांस के पहले लेखक हैं।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ (At Night All Blood is Black) के लिए दिया गया।

वह पुरस्कार में मिले 50,000 पाउंड की राशि को इनके अनुवादक अन्ना मोस्कोवाकिस के बीच साझा करेंगे।

जबकि वर्ष 2020 का यह पुरस्कार नीदरलैंड्स की लेखिका मारिके लुकास रिजनेवेल्ड को प्रदान किया गया था।

 

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2021–

लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्र्स अवॉर्ड्स 2021 के विजेताओं की सूचि-

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी ‘राफेल नडाल’ को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्डर्ट्स मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड् 2021 प्रदान किया गया।

जापान की टेनिस खिलाड़ी ‘नाओमी ओसाका’ ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोट्सवुमैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड‚ 2021 जीता है।

लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर- बायर्न म्यूनिख

लॉरियस एथलीट एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड – लुईस हैमिल्टन

लॉरियस स्पोर्टिंग इंसपिरेशन (प्रेरणा) अवॉर्ड – मोहम्मद सलाह

नाओमी ओसाका और फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है।

 

WHO विशेष महानिदेशक पुरस्कार 2021–

31 मई‚ 2021 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को वैश्विक तंबाकू नियंत्रण में योगदान हेतु ‘WHO महानिदेशक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार ई-सिगरेट और गर्म ‘तंबाकू उत्पादों’ पर प्रतिबंध लगाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया।

जबकि WHO द्वारा प्रति वर्ष 6 WHO क्षेत्रों में से प्रत्येक में व्यक्तियों या संगठनों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

31 मई को विश्व भर में ‘तम्बाकू निषेध दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम ‘कमिट टू क्विट’ (Commit to Quit) है।

 

इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021

नितिन राकेश और जेरी विंड ने इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीतकर इतिहास रच दिया है। लेखकों ने इस सप्ताह अपनी हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक “ट्रांसफॉर्मेशन इन टाइम्स ऑफ क्राइसिस” के लिए साल 2021 के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया हैं, इसे Notion Press द्वारा प्रकाशित किया गया।

 

मनोज दास अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार-

ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रख्यात साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में ‘मनोज दास अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार’ प्रदान करने की घोषणा की है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष अंग्रेजी साहित्य में रचनात्मक योगदान देने वाले ओडिशा के साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार के तहत राज्य सरकार 10 लाख रुपये की नगद राशि प्रदान करेगी।

वर्ष 1934 में ओडिशा में जन्में मनोज दास ने ओडिया और अग्रेंजी दोनों ही भाषाओं में महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं की हैं।

मनोज दास को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2001 में पद्मश्री और वर्ष 2020 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड 2021-
भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता ‘अमर्त्य सेन’ को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में स्पेन द्वारा ‘2021 प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है.

प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड्स स्पेन में प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस फाउंडेशन द्वारा दुनिया भर के व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है, जो विज्ञान, मानविकी और सार्वजनिक मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हैं.

जबकि अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था।

 

व्हिटले पुरस्कार (ग्रीन ऑस्कर अवार्ड) 2021-

नागालैंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् नुक्लू फोम (Nuklu Phom) समेत 6 व्यक्तियों को ‘व्हिटले पुरस्कार (Whitley Award), 2021’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

उन्हें यह पुरस्कार नागालैंड में एक बायोडायवर्सिटी पीस कॉरिडोर की स्थापना के लिए दिया गया।

यह पुरस्कार ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम से जाना जाता है।

इसे प्रकृति संरक्षण के लिए ब्रिटेन की संस्था -व्हिटले फंड फॉर नेचर’ द्वारा प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार के तहत विजेता को 40,000 पौंड की राशि प्रदान की जाती है।

वर्ष 2021 का ‘व्हिटले गोल्ड पुरस्कार केन्या के पाऊला कहम्बु (Paula Kahumbu) को प्रदान किया गया।

 

भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021-

शाजी एन.एम. को ‘पालतू प्रजातियों के संरक्षण की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है.

शाजी एन.एम. को प्यार से केरल का ‘ट्यूबर मैन (Tuber Man)’ कहा जाता है,

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (IDB) 2021 के दौरान 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने वाला पुरस्कार घोषित किया गया था.

 

69वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2020–

हाल ही में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 69 वां संस्करण फ्लोरिडा (USA) में संपन्न हुआ।

इसमें विभिन्न देशों की कुल 74 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में मैक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) ने वर्ष 2020 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

वर्ष 2019 की मिस यूनिवर्स दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स‚ 2020 का ताज पहनाया।

इस प्रतियोगिता की प्रथम उपविजेता (Ist Runner UP) ब्राजील की जूलिया गामा‚ द्वितीय उपविजेता पेरू की जैनिक मैक्एटा (Janick Maceta) रहीं।

इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व एडलिन कास्टेलिनो (Adline Castelino) ने किया।

वह इस प्रतियोगिता में तृतीय उपविजेता (IIIrd Runner UP) रहीं।

 

वाइल्ड इन्नोवेटर अवॉर्ड 2021-

बंगलुरू स्थित सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (CWS) की मुख्य संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. कृति के. करंत को वाइल्ड इन्नोवेटर अवॉर्ड (Wild Innovator Award) 2021के लिए चुना गया।

वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

साथ ही वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला भी है।

यह पुरस्कार वाइल्ड एलीमेंट फाउंडेशन (Wild Elements Foundation) द्वारा प्रदान किया गया।

 

कलिंग रत्न’ पुरस्कार 2021-

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को वर्ष 2021 के ‘कलिंग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्म्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आदिकवि सरला दास के 600वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार सरला साहित्य संसद द्वारा प्रदान किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि आदिकवि सरला दास उड़िया साहित्य के मूर्धन्य विद्वान थे।

‘सरला महाभारत’ 15वीं शताब्दी में उनके द्वारा लिखित क्षेत्रीय भाषा का पहला संपूर्ण महाभारत था।

 

वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020-

भारतीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने 10 वां वार्षिक ‘वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 (World Choreography Award 2020)’ जीता है, (जिसे कोरियो अवार्ड्स भी कहा जाता है). वह यह प्रतिष्ठित सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने हिट अमेरिकी टीवी रियलिटी शो ‘वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)’ में अपने काम के लिए ‘टीवी रियलिटी शो/प्रतियोगिता’ श्रेणी में पुरस्कार जीता.

मुकुंद भारतीय डांस क्रू ‘द किंग्स (The Kings)’ के निर्देशक और कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड ऑफ डांस का 2019 सीजन जीता था. वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड, जिसे “डांस के ऑस्कर (Oscars of Dance)” के रूप में जाना जाता है.

 

अंतर्राष्ट्रीय अजेय स्वर्ण 2021-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (Dr Ramesh Pokhriyal Nishank) को इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक (International Invincible Gold Medal) प्रदान किया गया है. उन्हें उनके लेखन, सामाजिक और शानदार सार्वजनिक जीवन के माध्यम से उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और मानवता के लिए उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है.

 

2020 का 30 वां जीडी बिड़ला पुरस्कार-
बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान में योगदान हेतु 30वां जीडी बिड़ला पुरस्कार प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

उन्हें सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकासशील प्रौद्योगिकयों में अनुप्रयोगों के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।

वह आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक संकाय सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत में कार्य कर रहे 50 वर्ष से कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों को उनके उपलब्धियों को मान्यता देने हेतु प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991 में की गई थी।

इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

 

विश्व खाद्य पुरस्कार’ 2021-

भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ, डॉ. शकुंतला हरक सिंह (Dr Shakuntala Hark Singh) को वर्ष 2021 का “विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food Award)” मिला है.

इस पुरस्कार को खाद्य और कृषि के लिए नोबेल पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है. हर साल, समिति एक ऐसे व्यक्ति का चयन करती है, जिसे $ 250,000 की उपाधि और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाता है.

 

ग्रीन ऊर्जा अवार्ड 2021-

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) द्वारा “ग्रीन ऊर्जा अवार्ड (Green Urja Award)” से सम्मानित किया गया है.

IREDA को ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण और विकास संबंधी भूमिका के लिए पुरस्कार मिला.

IREDA का मुख्यालय: नई दिल्ली;

IREDA की स्थापना: 11 मार्च 1987.

चेयरमैन- Pradip Kumar Das

 

93 वें ऑस्कर पुरस्कार 2021-

हाल ही में अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 93 वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजेल्स‚ अमेरिका में प्रदान किए गए।

यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।

प्रमुख पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार है-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म-नोमैडलैंड

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-एंथनी होपकिंग (फिल्म-द फादर)।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-फ्रांसेस मैकडोरमंड (फिल्म-नौमैडलैंड)।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-डेनियल कालूया (Daniel Kaluuya)।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-यूह-जंग यून (Yuh Jung Youn)। (फिल्म-मीनारी)

सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-सोल (Soul)।

सर्वश्रेष्ठ निदेशक-क्लो झाओ (Chloe Zhao) फिल्म-नोमैडलैंड)

 

यूनेस्को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2021-

मारिया रेसा (Maria Ressa) को यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार के 2021 पुरस्कार विजेता के रूप में नामित किया गया है. $ 25,000 का पुरस्कार यूनेस्को के अनुसार, “विशेष रूप से खतरे की स्थिति में प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा या संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है.” इस पुरस्कार का नाम कोलम्बियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ा (Guillermo Cano Isaza) के नाम पर रखा गया था.

 

ई-पंचायत पुरस्कार 2021-

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रेणी I में पहले स्थान का “ई-पंचायत पुरस्कार 2021” जीता हैं।

इसके बाद असम और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर हैं।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय हर साल, उन राज्यों को पुरस्कृत करता है, जो ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों पर नजर रखने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हैं।

 

2021 के ‘वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड-

बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (CWS) की मुख्य संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. कृति के. करंत (Dr. Krithi K Karanth) को 2021 के ‘वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड (WILD Innovator Award)’ के लिए पहली भारतीय और एशियाई महिला के रूप में चुना गया है.

यह पुरस्कार “वाइल्ड एलिमेंट्स फाउंडेशन” द्वारा दिया गया, जो नवप्रवर्तकों, अधिवक्ताओं और साझेदारों को “यथास्थिति बाधित करने और वैश्विक स्थिरता और संरक्षण के समाधान की पहचान करने के लिए” एक साथ लाता है.

 

ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन-

जापानी सरकार ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित जापानी शिक्षिका श्यामला गणेश (Shyamala Ganesh) को “ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन (Order of Rising Sun)” से सम्मानित किया गया.

वह सेप्टुजेनिरेनियन संस्थान (Septuagenarian institution) में एक जापानी शिक्षक हैं और आरटी नगर, बेंगलुरु में इकेबाना के ओहरा स्कूल में भी कार्यरत्त हैं. उन्होंने 38 साल पहले स्थापना के बाद से सैकड़ों से अधिक छात्रों को पढ़ाया है.

इकेबाना (Ikebana) जापानी फूलों की व्यवस्था की कला है.

“ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन” के बारे में:

यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने जापानी संस्कृति को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धियों, अपने क्षेत्र में प्रगति और पर्यावरण के संरक्षण में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं.

 26 वां ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ 2021-

प्रसिद्ध देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार (Devishankar Awasthi Award) को विपुल हिंदी गद्य, पत्रकार और आलोचक आशुतोष भारद्वाज (Ashutosh Bhardwaj) को दिया गया है.

यह सम्मान उन्हें उनके कार्य ‘पितृ-वध (Pitra-Vadh)’ के लिए दिया गया है. उनका चयन अशोक वाजपेयी, नंदकिशोर आचार्य और राजेंद्र कुमार की चयन समिति ने किया था.

 

छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार 2021-

भारतीय धावक, दूती चंद (Dutee Chand) को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार, जो खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं के योगदान को मान्यता देता है, 14 अप्रैल, 2021 को वर्चुअली दिया जाएगा.

ओडिशा धावक 2019 में इटली में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. ​वह 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 100 और 200 मीटर में रजत पदक विजेता हैं. इसके अलावा, दूती ने 100 मीटर में 11.22 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.

 

नेल्शन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार’ 2021-

रूमाना सिन्हा सहगल ने नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021 जीता

हैदराबाद, आंध्र प्रदेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर से उद्यमी बनी, रूमाना सिन्हा सहगल (Rumana Sinha Sehgal), ने डिप्लोमैटिक मिशन ग्लोबल पीस द्वारा नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार (Nelson Mandela World Humanitarian Award) 2021 जीता.

 

51वां ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’-

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) को 51 वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया है.

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारत में सर्वोच्च फिल्म सम्मान है. प्रतिष्ठित अभिनेता रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए 2019 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा.

 

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड 2020-

महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को वर्ष 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार है, जिसकी स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी।

यह पुरस्कार राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

 

30 वां व्यास सम्मान 2020-

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा हिंदी के प्रसिद्ध लेखक प्रो. शरद पगारे को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित 30वां व्यास सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

इन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘पाटलिपुत्र की साम्राज्ञी’ के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार के तहत उन्हें 4 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि 29वां व्यास सम्मान हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए प्रदान किया गया था।

व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।

यह सम्मान 10 वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।

पहला व्यास सम्मान डॉ. रामविलास शर्मा को उनके उपन्यास ‘भारत की प्राचीन परिवार और हिंदी’ (तीन खंड में प्रकाशित) के लिए दिया गया था।

 

66वें फिल्मफेयर अवार्ड 2021–

7 मार्च 2021 को 66वें फिल्मफेयर अवार्ड, 2021 की घोषणा की गई।

प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- ‘थप्पड़’ (निर्देशक- अनुभव सिन्हा)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- ‘ईब आले ऊ ! ’ (निर्देशक- प्रतीक वत्स)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- इरफ़ान खान (फिल्म- ‘अंग्रेजी मीडियम’)।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- तापसी पन्नू (फिल्म-‘थप्पड़’)।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो सिताबो)।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- तिलोत्तमा शोम (फिल्म- सर)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म-‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’

 

BAFTA अवार्ड 2021-

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (British Academy of Film and Television Arts) ने की वर्ष 2021 के लिए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTAs) की घोषणा की है.

BAFTA 2021 के विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नोमैडलैंड

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्लो झाओ (नोमैडलैंड)

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एंथनी हॉपकिंस (द फ़ादर)

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: फ्रांसेस मैकडोरमंड (नोमैडलैंड)

 

30 वां सरस्वती सम्मान 2020-

प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिम्बाले को वर्ष 2020 के 30वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।

उन्हें यह सम्मान उनके मराठी उपन्यास ‘सनातन’ के लिए दिया जाएगा।
इससे पूर्व 29वां सरस्वती सम्मान, 2019 प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार वासदेव मोही को उनके कहानी संग्रह ‘चेकबुक’ के लिए दिया गया था।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।

यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

 

67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019-

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म, ‘मरक्कर-अराबिक्काडालिन्ते-सिम्हम’ (Marakkar Arabikkadalinte Simham) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘एन इंजीनियर्ड ड्रीम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-संजय पूरन सिंह चौहान (फिल्म-बहत्तर हूरें (Bahattar Hoorain) हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-मनोज बाजपेयी (फिल्म-भोंसले (Bhonsle), हिंदी) एवं धनुष (फिल्म-असुरन (तमिल)।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-कंगना रनौत (फिल्म-मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी एवं पंगा के लिए)

 

2020 के गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा-

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 तथा 2020 के गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।

वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2020 का यह पुरस्कार बांग्लादेश के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे वर्ष 1995 से प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार राशि-1 करोड़ रुपये

इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती पर की गई थी।

 

प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021-

फ्रांस के आर्किटेक्ट ऐनी लैकेटॉन (Anne Lacaton) तथा जीन-फिलिप वासल (Jean-Philippe Vassal) को वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार (Pritzker Architecture Prize) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

यह आर्किटेक्चर के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है।

इसे ‘आर्किटेक्चर का नोबेल’ भी कहा जाता है।

इसके तहत विजेता को 1 लाख यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक जीवित वास्तुकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दिया जाता है।

इस पुरस्कार को शिकागो के प्रित्जकर परिवार द्वारा वर्ष 1979 में उनके ध्यात फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।

भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी वर्ष 2018 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे।

 

साहित्‍य अकादेमी पुरस्कार 2021-

हाल ही में साहित्‍य अकादेमी ने 20 भारतीय भाषाओं में इस वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की। जिनमे सात कविता-संग्रह, चार उपन्‍यास, पांच कहानी-संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य के लिए ये पुरस्कार घोषित किए गए।

जिसमे अनामिका के कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्‍त: थेरीगाथा : 2014′ के लिए उन्‍हें हिंदी भाषा के लिए साहित्‍य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जबकि अरुंधति सुब्रमण्यम के कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के लिए उन्‍हें अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्‍य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

स्कॉच चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021-

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी को स्कॉच समूह द्वारा स्कॉच चीफ मिनिस्टर ‘ऑफ द ईयर’‚ ‘अवॉर्ड प्रदान’ किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें स्कॉच समूह के अध्यक्ष समीर कोचर द्वारा विजयवाड़ा में दिया गया।

देश के विभिन्न राज्यों में परियेाजना स्तर के परिणामों के अध्ययन के आधार पर उन्हें इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।

 

30वां बिहारी पुरस्कार 2020-

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 30वें बिहारी पुरस्कार‚ 2020 की घोषणा की गई।

इस वर्ष यह पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक ‘तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य’ के लिए दिया जाएगा।

यह पुस्तक वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई थी।

इस पुरस्कार के तहत उन्हें 2.5 लाख रुपये‚ प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ किया गया था।

जिसे प्रतिवर्ष विगत 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी/राजस्थानी कृति के लिए राजस्थानी लेखक को प्रदान किया जाता है।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019 का 29वां बिहारी पुरस्कार डॉ. आईदान सिंह को प्रदान किया गया था।

 

78वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2021-
78वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (78th Golden Globe Awards), 2021 वितरण समारोह का आयोजन बेवेरली हिल्टन‚ लॉस एंजेल्स‚ कैलिफोर्निया में किया गया।

प्रमुख वर्गों में पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म (ड्रामा)- नोमैडलैंड(Nomadland)

सर्वश्रेष्ठ एनीमेडेट फीचर फिल्म−साउल (Soul)।

सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म− मीनारी (USA)।

सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (ड्रामा)−द क्राउन।

सर्वश्रेष्ठ मोशन फिल्म- बोराट सब्सीक्वेंट मूवीफिल्म

 

फेमिना मिस इंडिया 2020–

तेलंगाना की मानसा वाराणसी (Manasa Varansi) ने फेमिना मिस इंडिया‚ 2020 का खिताब जीता।

उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह को इस प्रतियोगिता में उपविजेता (First Runner- up) घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 का खिताब हरियाणा की मनिका सियोकंड को दिया गया।

ज्ञातव्य है कि ‘फेमिना मिस इंडिया 2019’ का खिताब राजस्थान की सुमन राव ने जीता था।

 

उत्तर प्रदेश की राम मंदिर  झांकी को पहला पुरस्कार-

26 जनवरी‚ 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर‚ विषयक झांकी को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला।

इसमें प्राचीन पवित्र शहर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत‚ राम मंदिर की प्रकृति‚ ‘दीपोत्सव’ की झलक और रामायण महाकव्य की विभिन्न कहानियों को झांकी में दर्शाया गया था।

त्रिपुरा की झांकी ने दूसरा तथा उत्तराखंड की झांकी ‘देवभूमि-देवताओं की भूमि’ ने तीसरा पुरस्कार जीता।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2021–

हाल ही में केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की।

यह पुरस्कार दो श्रेणियों – संस्थागत तथा व्यक्तिगत श्रेणी में दिया जाता है।

संस्थागत श्रेणी में यह पुरस्कार सस्टेनबल एनवायरमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी (SEEDS) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया।

जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. राजेंन्द्र कुमार भंडारी को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-

केंद्र सरकार ने देश में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर दिए गए अमूल्य योगदान और नि:स्वार्थ सेवा को मान्यता और सम्मान देने के लिए इस वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2019 में की थी।

इस पुरस्कार के तहत संस्थागत श्रेणी में 51 लाख रुपये और एक प्रमाणपत्र व व्य क्तिगत श्रेणी में 5 लाख रुपये और एक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

 

ग्रैमी पुरस्कार 2021-

वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Awards) समारोह का 63वां संस्करण 14 मार्च 2021 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में आयोजित किया गया था

एल्बम ऑफ़ द इयर- टेलर स्विफ्ट द्वारा “फोक्लॉर”

रिकॉर्ड ऑफ़ द इयर- बिली ईलिश द्वारा “एव्रीथिंग आई वांटेड”

 

इंजीनियर पुरस्कार 2020-

रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार यादव को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियिरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) द्वारा वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें भारतीय रेलवे में आधुनिकीकरण और सुधारों के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

 

ICC अवॉर्ड्‌स 2020 की घोषणा-

दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईसीसी मेल क्रिकेटर ऑफ द डिकेड के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भारत के विराट कोहली को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

आईसीसी के दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (आईसीसी फीमेल) क्रिकेटर ऑफ दी डिकेड का पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को प्रदान किया जाएगा।

दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी (आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर)- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी के दशक का सर्वश्रेष्ठ टी- 20खिलाड़ी (पुरुष) राशिद खान (अफगानिस्तान)

आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी महिला – एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी के दशक का स्पिरिट ऑफ क्रिकेट (खेल भावना) अवॉर्ड- महेन्द्र सिंह धौनी (भारत)

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021-

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने फाइनल मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया।

जबकि महिला एकल में जापान की 23 साल की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत है. इससे पहले वो 2019 में जीती थी।

नाओमी ने फाइनल मुकाबले में जेनिफर ब्रैडी को 6-4 और 6-3 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया. यह उनके करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम है.

 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021-

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 51 वां संस्करण 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक गोवा के पणजी के पास श्यामाप्रसाद स्टेडियम में आयोजित किया गया था.

र्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड: इन्टू द डार्कनेस

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सिल्वर पीकॉक अवार्ड: त्ज़ू-चुआन लिउ, द साइलेंट फ़ॉरेस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सिल्वर पीकॉक अवार्ड: ज़ोफ़िया स्टैफ़िएज, आई नेवर क्राई

इंडियन पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड: बिस्वजीत चटर्जी

 

Comments

Popular posts from this blog

Motivational Status in Hindi | 1000+ मोटिवेशनल स्टेटस हिंदी में

50+Psychology Facts in Hindi जो देंगें आपको पॉजिटिव थॉट्स