नोबेल पुरस्कार
स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनविद और इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर नोबेल फाउंडेशन द्वारा नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं | वर्तमान में नोबेल पुरस्कार 6 अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं |
नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई थी |
1901 से पांच क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाते थे | जो निम्नलिखित हैं –
1.भौतिकी
2.रसायन
3.चिकित्सा
4.साहित्य
5.शांति
2022 के नोबेल पुरस्कार विजेता की जानकारी
शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता 2022
एलेस बियालियात्स्की
*एलेस बियालियात्स्की बेलारूस के हैं जिन्हें 2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है |
*उन्होंने 1980 से ही लोकतांत्रिक आंदोलन मानवाधिकार के लिए प्रयास किया है |
*बेलारूस में भी लोकतंत्र नहीं है और ये उनका लगातार विरोध करते रहे हैं, इसलिए इन्हें नोबेल पुरस्कार मिला |
मेमोरियल
मेमोरियल एक संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में सोवियत संघ के दौरान हुई थी और इसका उद्देश्य साम्यवादी दमन के पीड़ितों की यादें रखना |
सोवियत विघटन के बाद में यह संगठन रूस में मानवाधिकारों के लिए काम करता रहा है |
इसीलिए रूस के इस संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज संगठन की स्थापना 2007 में यूक्रेन में हुई थी |
शुरुआत से ही यह संगठन मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़ा रहा |
रूस के आक्रमण के बाद में यूक्रेन के नागरिको के लिए इस संगठन ने काम किया और इसलिए इसे भी शांति का नोबेल पुरस्कार मिला
2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार – एनी एनॉक्स
साहित्य का नोबेल पुरस्कार – एनी एनॉक्स
एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में फ्रांस में हुआ था |
उनके लेखन का मुख्य भाग सामाजिक असमानता को लेकर रहा है |
एनी इनॉक्स की प्रमुख किताबें –
जर्नल डू डेहोर्स (1993)
एक्सटीरियर्स (1996)
या ला वी एक्सटीरियर 1993-1999
थिंग्स सीन, 2010)
लेस अरमोयर्स वीड्स (फिल्म)[1974]
2022 रसायन का नोबेल पुरस्कार
2022 में तीन व्यक्तियों को रसायन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया |
2022 में नोबेल पुरस्कार विजेता (रसायन)
कैरोलिन बर्टोज़ी (संयुक्त राज्य अमेरिका)
बैरी शार्पलेस [ संयुक्त राज्य अमेरिका]
बैरी शार्पलेस को दूसरी बार नोबेल पुरस्कार, मिला पहली बार 2001 में मिला था |
मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क)
2022 में रसायन के लिए इन तीनों को नोबेल पुरस्कार “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए” दिया गया |
2022 चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
2022 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वांते पैबो को दिया गया |
उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया |
2022 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
2022 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित तीन वैज्ञानिकों को दिया गया –
एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस)
जॉन ए.क्लॉसर (अमेरिका)
एंटोन जिलिंगर (ऑस्ट्रिया)
उन्हें यह पुरस्कार “उलझे हुए फोटॉनों के प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान” के लिए दिया गया |
उनके परिणामों ने Quantum सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है।
2022 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को दिया गया –
बेन बर्नानके
डगलस डायमंड
फिलिप डायबविगो
इन तीनों पुरस्कार विजेताओं को विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समाज में सुधार करने के लिए दिया गया है |
Comments